Showing posts with label महात्मा गांधी- प्रश्नोत्तरी. Show all posts
Showing posts with label महात्मा गांधी- प्रश्नोत्तरी. Show all posts

Saturday, October 5, 2019

महात्मा गांधी- प्रश्नोत्तरी



1.       महात्मा गांधी के पिता का नाम करमचंद गांधी था. उनकी मां का नाम था?
अ) पुतलीबाई
ब) लक्ष्मीबाई
स) अहिल्याबाई
द) कस्तूरबा गांधी
उत्तर अ) पुतलीबाई

    2. स्कूल के दिनों में देखे कौन से नाटक ने बालक गांधी के मन पर सबसे ज्यादा प्रभाव डाला था?
अ) श्रवण कुमार
ब) हरिश्चंद्र
स) सच्चा-झूठा
द) रामायण
उत्तर ब हरिश्चंद्र

3. महात्मा गांधी का विवाह कितने वर्ष की आयु में हुआ ?
अ) 18 वर्ष
ब) 9 वर्ष
स) 13 वर्ष
द) 15 वर्ष
         उत्तर स) 13 वर्ष

4.  गांधी के पिता करमचंद गांधी को किस उपनाम से भी जाना जाता था ?
अ) श्रीमान गांधी
ब) वकील बाबू
स) कबा गांधी
द) दीवान साहेब
      उत्तर   स) कबा गांधी  
  
5.  महात्मा गांधी का जन्म गुजरात के किस शहर में हुआ था ?
अ) पोरबंदर
ब) राजकोट
स) बड़ौदा
द) गांधीनगर
उत्तर   अ) पोरबंदर

6. दक्षिण अफ्रीका में किस स्टेशन पर गांधी को ट्रेन से उतार दिया गया ?
अ) डरबन
ब) मारित्जबर्ग
स) नटाल
द) जोहानेसबर्ग
    उत्तर ब) मारित्जबर्ग

7. भारत आने के बाद गांधीजी का सबसे पहला आंदोलन था ?
अ) नमक सत्याग्रह
ब) असहयोग आंदोलन
स) चंपारण सत्याग्रह
द) स्वदेशी आंदोलन
उत्तर स) चंपारण सत्याग्रह  
  
8. महात्मा गांधी के सीने में 3 गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी. वह साल और तारीख थी?
अ)14 जनवरी 1947
ब) 30 मार्च 1948
स) 30 जनवरी 1948
द) 31 मार्च 1947
उत्तर स) 30 जनवरी 1948

9..महात्मा गाँधी ने साबरमती आश्रम की स्थापना कहा की थी ?
अ)मुंबई
ब)अहमदाबाद
स)साउथ अफ्रीका
द)दिल्ली
उत्तर ब)अहमदाबाद

10. महात्मा गाँधी ने सर्वप्रथम किस आन्दोलन के दौरान भूख हड़ताल को अपना अस्त्र बनाया ?
अ) अहमदाबाद आन्दोलन
ब) चिपको आन्दोलन
स) सत्याग्रह आन्दोलन
द) नमक बचाओ आन्दोलन

उत्तर अ) अहमदाबाद आन्दोलन