Showing posts with label 21 सितंबर 2022. Show all posts
Showing posts with label 21 सितंबर 2022. Show all posts

Wednesday, September 21, 2022

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस, 21 सितंबर 2022

 

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस, 21 सितंबर 2022

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस हर वर्ष 21 सितंबर  को पूरे विश्व  मे मनाया जाता है | इस दिन को मनाने का एकमात्र उद्देश्य  है कि दुनिया भर मे शांति कायम रहे और आपसी भेदभाव ना रहे |

केन्द्रीय विद्यालय बस्ती, द्वितीय पाली मे अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस पर 21 सितंबर को  वृक्षारोपण किया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री रमेश कुमार ,प्र.स्नातक शिक्षक संस्कृत द्वारा पौधारोपण से हुआ | तत्पश्चात श्रीमती काजल, पुस्तकालयाध्यक्ष, गाइड कप्तान , श्री विवेक राज ,कला शिक्षक, स्काउट मास्टर, तथा श्री अश्वनी पटेल, कब मास्टर , प्राथमिक शिक्षक द्वारा पौधरोपण  किया गया | स्काउट- गाइड , कब–बुलबुल ने  स्काउट- गाइड कॉर्नर तथा विद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर भी पौधारोपण किया |